लातेहार, अगस्त 23 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर प्रबंधन के हुनर से रोजगार कार्यक्रम के तहत युवाओं को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से बेतला के एनआई सभागार में शनिवार को एआई बिल्डर बूटकैंप का सफल आयोजन किया गया। उद्घाटन पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना, स्टार्ट अप झारखंड के फाउंडर मंगलेश रंजन और सहयोगी माणिक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसमें मौजूद एआई विशेषज्ञ मंगलेश रंजन, माणिक कुमार और डिप्टी डायरेक्टर जेना ने प्रतिभागियों को एआई के विभिन्न पहलुओं, उपयोग और संभावनाओं के बारे में कई अहम जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि एआई आज शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यवसाय, रोजगार, संचार समेत हर क्षेत्र में तेजी से अपनी पैठ बना रहा है। इसलिए युवाओं को एआई आधारित टूल्स के उपयोग, प्रॉम्प्ट तैयार...