बेतला में आज छह घंटे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
लातेहार, मई 23 -- बेतला, प्रतिनिधि। विभागीय निर्देश से कुटमू पावर सब स्टेशन में आज सर्किट ब्रेकर,स्वीच आदि जैसे विद्युत उपकरणों को लगाया जाना है। जिसकी वजह से कुटमू और बेतला क्षेत्र में रविवार को (आज) पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी बरवाडीह के सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार ने दी। वहीं एईई अमित ने इस विभागीय कार्य में क्षेत्र वासियों से सहयोग करने की अपील की है और कार्य पूर्ण होने पर अपराह्न दो बजे के बाद क्षेत्र में विद्युत सेवा पुनः बहाल हो जाने की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.