लातेहार, दिसम्बर 21 -- बेतला प्रतिनिधि । यहां पार्क मेन गेट के समीप सड़कों के किनारे लगे गंदगी का अंबार देख मार्ग से गुजरने वाले कई लोग वन-प्रबंधन को काफी कोस रहे हैं।वहीं बेतला जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में लगा गंदगी का अंबार न सिर्फ वन-विभाग के स्वच्छता अभियान को चिढ़ा रहा है,बल्कि साफ-सफाई के लिए पर्यटकों से वसूले जा रहे सफाई शुल्क के औचित्य पर कई तरह का सवालिया निशान बना रहा है। नतीजतन प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में कूड़े-कचरे का अंबार देख लोग काफी हैरान-परेशान हैं। लोगों की शिकायत है कि जब विभाग को साफ-सफाई से कोई सरोकार ही नहीं है तो फिर पर्यटकों से सफाई शुल्क वसूलने का औचित्य ही क्या है? इस संबंध में वनरक्षी सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी निरंजन कुमार ने कहा कि दूर-दराज से आए पर्यटक उपयोग किए प्लास्टिक के वस्तुओं प्लेट,थाली, बॉटल,ग्लास, पॉलिथीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.