लातेहार, जून 20 -- बेतला प्रतिनिधि। वन एवं वन्यजीवों के साथ पर्यटकों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन-प्रबंधन ने बेतला-पलामू किला मार्ग पर टेंढ़ा पोल के पास स्थायी चेकपोस्ट (किला नाका) स्थापित की है।इसकी जानकारी देते वनपाल नंदलाल साहू ने बताया कि उक्त चेकपोस्ट के जरिए ऐतिहासिक पलामू किला-कमलदहझील क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों और पर्यटकों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।इससे वन उपज की तस्करी,वन्यजीवों के शिकार समेत अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने में सहूलियत होगी।वहीं रेंजर उमेश कुमार दूबे ने चेकपोस्ट पर वन कर्मियों की नियमित तैनाती होने की बात बताते कहा कि वहां उपलब्ध अभिलेखों की जांच के द्वारा हरेक संदिग्ध गतिविधियों पर विभाग की पैनी नजर रहेगी।जिससे बेतला-पलामू किला-कमलदहझील मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजब...