लातेहार, मई 19 -- बेतला, प्रतिनिधि। बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला-दुबियाखाड़ मार्ग स्थित केचकी फॉरेस्ट चेकपोस्ट और साईन बोर्ड के बीच सक्रिय अज्ञात लुटेरों ने नगदी समेत करीब 25 हजार रु मूल्य की संपत्ति की लूट को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है। इस संबंध में ग्राम सरईडीह निवासी और सड़क लूट के शिकार प्रमोद सोनी ने बताया कि बीते सोमवार की देर शाम मेदिनीनगर से लौटने के दौरान पीछे से आ रहे बाईक पर सवार अज्ञात लूटेरों ने केचकी फॉरेस्ट चेकपोस्ट और साईन बोर्ड के बीच ओवरटेक कर हथियार का भय दिखाकर उसके बाईक की चाभी छिन ली और जेब में रखे 1500 रु नगद व मोबाईल समेत करीब 25 हजार रु मूल्य के सामान लूटकर पुनः उसी काले रंग के बाईक से दुबियाखाड़ की ओर चंपत हो गए।

लूट की जानकारी लूटेरों की संख्या चार बताई गई है जो कि एक ही बाईक पर सवार थे।उसके बाद उसने दूसरे के ...