लातेहार, दिसम्बर 13 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। बेतला-गारू मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई कराते हुए मिट्टी की भराई का कार्य शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बरसात के दौरान सड़क किनारे की मिट्टी बह जाने से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इन गड्ढों के कारण दो बड़ी गाड़ियों का एक साथ आवागमन करना मुश्किल हो गया था। परिणामस्वरूप आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी थी। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग के बाद अब विभाग द्वारा सड़क किनारे मरम्मत और भराई का कार्य किया जा रहा है, जिससे यातायात सुचारू होने और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...