बेतला के कई जरुरतमंदों को अबतक नहीं मिला पीएम आवास का लाभ वर्षों पुराने जर्जर पुस्तैनी मकान में भय के साए में जीवन गुजारने को मजबूर
लातेहार, जून 12 -- बेतला प्रतिनिधि। संबंधित आवास कर्मियों की उदासीनता से बेतला के बिहारी सिंह,फुलेश्वर सिंह, सोनमतिया देबी सरीखे कई जरुरतमंद पीएम आवास जैसी कल्याणकारी योजना का लाभ पाने से अबतक वंचित हैं।इसबारे में जरुरतमंदों ने बताया कि पीएम आवास के लिए उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रखंड के अधिकारियों को कई बार आवेदन भी दिया।पर उनकी गुहार पर सार्थक पहल करना किसी ने मुनासिब नहीं समझा। नतीजतन वे वर्षों पुराने पुस्तैनी जर्जर खपरैल मकान में हमेशा भय के साए में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। ऐसे में उन्हें कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की चिंता सताती रहती है।खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इधर कुछ ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सरकारी योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं को मिलता है जिसपर सक्रिय बिचौलिए मेहरबान होते हैं।वहीं मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.