बेतरतीब बसावट और जलनिकासी की लचर व्यवस्था से परेशानी
गढ़वा, जून 1 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव नगर पंचायत का गठन हुए लगभग 16 साल गुजर गए। वर्ष 2010 में मझिआंव नगर पंचायत का दर्जा मिला था। उसके बाद से शहरी क्षेत्र की आबादी भी निरंतर लगातार बढ़ती गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोग आकर शहर में बसने लगे। बेतरतीब बसावट और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती रही। समस्या के समाधान को लेकर ठोस पहल नहीं हुआ। शहरी क्षेत्र की आबादी बढ़ने के अनुरूप ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया जा सका। यही वजह है कि बारिश के दिनों में कई इलाकों में जलजमाव से स्थिति नारकीय हो जाती है। नगर पंचायत क्षेत्र में 16 साल में ड्रेनेज सिस्टम को लेकर जो काम हुए वह नकाफी साबित हुआ। नाली की सफाई के लिए मशीन, जेसीबी सहित अन्य उपकरणों की खरीदारी की गई। उसके बाद भी कई क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.