लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैसरबाग इलाके में बेतरतीब पार्क वाहनों की वजह से बारादरी व आसपास के मार्गों पर मंगलवार सुबह से ही ट्रैफिक जाम लगा रहा। वाहन चालकों को दो मिनट का रास्ता पार करने में 15 से 20 मिनट लगे। कैसरबाग इलाके में स्थित बारादरी, राजा राम पाल सिंह पार्क और अमीरूद्दौला लाइब्रेरी में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसमें आने वालों ने पार्किंग की व्यवस्था न होने से अपने वाहन सड़क के दोनों तरफ पार्क कर दिए। जिसके कारण इधर से गुजरने में वाहन चालकों को परेशानी होने लगी। सुबह से ही यहां जाम की स्थिति बनने लगी जो दोपहर करीब एक बजे विकट होने लगी, वाहन फंसने लगे। कैसरबाग अशोक लॉट चौराहा, सीएमओ चौराहा व अन्य मार्गों से आने वाले वाहन रेंगने लगे। जाम से बचने के लिए कुछ वाहन चालक जब रांग साइड से निकलने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.