बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा चालक बन रहे हादसों का कारण
बलरामपुर, मई 10 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। तराई क्षेत्र में इन दिनों नियम-कायदों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अधिकांश ई-रिक्शा नाबालिग चला रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। कार्रवाई के बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नाबालिग चालक धड़ल्ले से ई-रिक्शा दौड़ाते नजर आ रहे हैं। बस स्टॉप चौराहा व हरिहरनगर चौराहा समेत कई प्रमुख स्थानों पर सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से ई-रिक्शा खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कई चालक क्षमता से अधिक सवारी और सामान ढोते हैं, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। प्रदूषण कम करने व लोगों को सस्ता व सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए ई-रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.