किशनगंज, फरवरी 23 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित बेतबाड़ी गांव में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ श्री श्री 108 दीनाभद्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस महायज्ञ की शुरुआत कलश एवं शोभा यात्रा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधानपूर्वक पूजा-पाठ कर की गई। यज्ञ स्थल बेतबाड़ी से निकली कलश यात्रा खजूरबाड़ी, बाभनगांवा, बेतबाड़ी, चिल्हनियां होते हुए सुहिया रेतुआ नदी तक पहुंची। वहां श्रद्धालु महिलाओं एवं ग्रामीणों ने विधि-विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद शोभा यात्रा पुन: यज्ञ स्थल बेतबाड़ी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों, जयकारों और धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.