बेड पर मिला बिजलीकर्मी का शव, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस
बदायूं, जून 5 -- बिजलीकर्मी का शव उसके बंद मकान के अंदर बेड पर मिला। दरवाजा भीतर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। शव मिलने की सूचना पर आसपास इलाके के तमाम लोग मौके पर जा पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय का है। यहां के रहने वाले अमन सिंह 38 वर्ष का शव गुरुवार को उनके घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। अमन पावर कॉरपोरेशन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और वर्तमान में उनकी तैनाती बरेली में थी। उनका पत्नी जेवा से काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके शिवपुरम में रह रही थी। यह भी पढ़ें- बीडीसी सदस्य की हत्या, नग्न अवस्था में खेत में मिला शव; यूपी में सनसनीखेज मर्डर इधर कानपुर में रहने वाली उनकी बहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.