बेड पर पड़ा मिला विवाहिता का शव, हत्या के आरोप से गांव में मचा हड़कंप
औरैया, जून 1 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा दुजे में सोमवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बेड पर पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव पुर्वा दुजे निवासी शिवा दोहरे पुत्र जागेश्वर दयाल दोहरे की 23 वर्षीय पत्नी मोहिनी का शव सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी गांव में फैल गई। ग्रामीण राजीव द्वारा सूचना दिए जाने पर नायब तहसीलदार हरिकिशोर और थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.