संतकबीरनगर, फरवरी 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोग बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे स्थापित कर सकेंगे। इससे लोगों की आय बढ़ेगी। इसे सरकार ने गैर व्यवसायिक गतिविधि में शामिल किया है। पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि सरकार की यह नीति किसी भी नागरिक के लिए अतिरिक्त आय का श्रोत बन सकती है। योजना के तहत जिले के निवासी अपने निवास स्थान पर पर्यटकों को ठहराने योग्य कक्षों को विकसित कर अधिकतम 06 कक्ष अथवा 12 बेड को होम स्टे के रूप में विकसित कर सकते हैं। बशर्ते वह उस भवन में निवास न करता हो। वह केयरटेकर रख कर 'बेड एण्ड ब्रेकफास्ट' इकाई के रूप में संचालित कर सकते हैं। यह योजना पूर्णतया अव्यवसायिक गतिविधि मानी जाएगी। उक्त योजना का लाभ वे भी प्राप्त कर सकते है, जिन्होंने भवन लीज पर लिया...