रांची, मार्च 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र में दो दिनों के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल है। पहली घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे करांजी गांव के समीप हुई। यहां दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बाइक पर सवार करांजी गांव निवासी 25 वर्षीय अमरजीत कुमार और 18 वर्षीय श्रवण कुमार शामिल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार खत्री खटंगा गांव निवासी 18 वर्षीय प्रेम उरांव, 25 वर्षीय शिवरंजन टंडन और 19 वर्षीय अमित गोप घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.