रांची, मई 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पहल पर बेड़ो पेयजलापूर्ति विभाग द्वारा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का विशेष अभियान चलाया गया। पिछले एक सप्ताह से जारी इस अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 85 खराब चापाकलों को दुरुस्त किया गया। अभियान के दौरान बेड़ो, दिघिया, घाघरा, ईंटा, टेरो और मुरतो सहित कई पंचायतों के गांवों में मरम्मत कार्य किया गया। मंत्री प्रतिनिधि सह उपप्रमुख मुदस्सीर हक ने बताया कि विभाग की विशेष मरम्मत टीम लगातार गांवों में जाकर खराब चापाकलों को ठीक कर रही है। चापाकल दुरुस्त होने से स्थानीय परिवारों, राहगीरों और दुकानदारों को अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।खराब चापाकलों की सूचना देने की अप...