रांची, जून 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेड़ो में सोमवार को निक्षय पोषण योजना के तहत 178 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएमपीडीआईएल और आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के सहयोग से चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील जॉर्ज कंडूलना की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में बताया गया कि पिछले पांच महीनों से रांची जिले के 1550 टीबी मरीजों को नियमित रूप से पोषण किट उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य मरीजों को बेहतर पोषण देकर जल्द स्वस्थ होने में मदद करना और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है। मौके पर राज्य टीबी अधिकारी कमलेश, जिला टीबी अधिकारी डॉ. बसकी समेत संस्थान के प्रतिनिधि और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...