बेड़ो में 109 चापानलों को किया दुरुस्त, मिली राहत
रांची, मई 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी और बढ़ते जलसंकट को देखते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की पहल पर अबतक कुल 109 चापानलों को दुरुस्त किया गया है। मंत्री प्रतिनिधि सह उप प्रमुख मुदस्सीर हक ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर पेयजलापूर्ति विभाग ने 13 मई से विशेष अभियान शुरू किया था। इसके तहत प्रखंड मुख्यालय सहित दर्जनों गांवों में खराब और बंद पड़े चापानलों को चार अलग-अलग टीमों द्वारा मरम्मत कर चालू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की विशेष मरम्मती टीम अबतक 109 स्थानों पर खराब पड़े चापाकलों को ठीक कर चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार मरम्मती कार्य किया जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए खराब और बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.