रांची, मार्च 19 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेड़ो में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पथ संचलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने पथ संचलन के दौरान भारत माता की जय, नववर्ष मंगलमय हो, हमारा संवत विक्रम संवत आदि नारे लगाए। पथ संचलन विद्या मंदिर जामटोली रोड होते हुए देवी मंडप से महादानी मंदिर पहुंचा। जहां सचिव वाणी रॉय ने बच्चों के लिए चना-गुड़ की व्यवस्था की थी। प्रभातफेरी मुख्य पथ से होते हुए विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुआ। विद्यालय पहुंचकर वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। इसमें सचिव ने उत्सव के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा, यह उत्सव समस्त भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। क्योंकि इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। इसके अलावा गुप्त वंश के सम्राट चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.