रांची, मार्च 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी मैदान में आगामी 22 मार्च, रविवार को सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक एकता को मजबूत करना और हिंदू समाज में जागरण की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के सनातनी समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रचारक कर्मवीर सिंह उपस्थित रहेंगे। वे अपने संबोधन के माध्यम से समाज में नई चेतना और वैचारिक जागृति का संदेश देंगे। वहीं आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए श्री राम मंदिर मठ के स्वामी सत्यानयन महाराज तथा विश्व हिंदू परिषद के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी भी अपने विचार रखेंगे। आयोजन...