रांची, फरवरी 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड की घाघरा पंचायत स्थित सुवारटोली, कोकड़े, जोभीटोली और बरटोली गांव में छह से सात हाथियों ने मंगलवार की रात खूब उत्पात मचाया। सुवारटोली में हाथियों ने सोमरा उरांव के घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं सुमन मुंडा और रमा मुंडा के खेत में लगी गेहूं की फसल को खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं कोकड़े में थिलकू मुंडा की गेहूं की फसल, जोभीटोली में किनू मुंडा और समहुल खान की खेत में लगी फसल और बरटोली में सुकरा मुंडा तथा सुलेन्द्र मुंडा की गेहूं की फसल को खाने के साथ रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दिया। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है और हाथियों से सुरक्षा के लिए पटाखे और टॉर्च उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.