रांची, फरवरी 10 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के घाघरा और हरिहरपुर जामटोली पंचायत के जमनी गांव में हाथी ने उत्पात मचाया। सोमवार की रात घाघरा पंचायत के चरका पत्थर गांव में हाथी ने फरजाना परवीन के कच्चे मकान की दीवार ध्वस्त कर दी। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर और टीन-बाल्टी बजाकर हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा। इससे पहले हाथी ने घाघरा में मिनता खान की 50 डिसमिल, सुफेदा खातून की 22 डिसमिल, शौकत खान की 82 डिसमिल और अमन खान की 50 डिसमिल गेहूं की फसल रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं मंगलवार की सुबह हाथी ने जमनी गांव में दिवेश सिंह, सुरेश गोप और डबलू सिंह की 50-50 डिसमिल खेते में लगी गेहूं और बीरेन्द्र साहू की गाजर की फसल नष्ट कर दी। किसान दिवेश ने बताया कि पिछले वर्ष भी हाथियों ने फसल बर्बाद की थी। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वनरक्षी रंज...