रांची, अप्रैल 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोरंडा पंचायत अंतर्गत भेड़ियाटोली गांव में रविवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ खेतों में लगी फसलों को भी रौंद डाला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग रातभर जागकर अपनी सुरक्षा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार जंगल की ओर से आए हाथियों ने राजकुमारी उरांव के घर को निशाना बनाया। हाथियों ने घर की दीवार तोड़ दी, जिससे अंदर रखे बर्तन, अनाज और बिस्तर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय राजकुमारी उरांव अपने परिवार के साथ घर में सो रही थीं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य सहम गए और किसी तरह दूसरे कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। हाथियों के जाने के बाद ही वे बाहर निकल सके।कई किसानों को आजीविका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.