रांची, मार्च 21 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के करांजी, केनाभिट्ठा, जराटोली, चचकोपी, घाघरा, तुको, केशा, बिल्टी, महरू, नरकोपी, टंगराटोली, भोगलाटोली, डाड़कंडरिया, दिघिया और चान्हों गांव में मुस्लिम समुदायों ने शनिवार को अकीदत के साथ ईद उल-फितर की नमाज अदा की। वहीं नमाज के बाद देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। ईद की नमाज के दौरान गांवों के ईदगाहों और मस्जिदों में काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं करांजी मेला मैदान में विशेष ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मौके पर बब्लू खान, अंजुमन के सदर सोयब अंसारी, सेक्रेट्री अब्दुल अंसारी, पूर्व पंसस अमीन अंसारी, मतीन अंसारी, रूस्तम अंसारी, जमील अंसारी, हाजी कलाम, सजाद अंसारी, सरफराज, जकीर अंसारी, माजिद अंसारी और शम...