रांची, जून 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। सांई मंदिर मार्ग पर हरिहरपुर जामटोली गांव के सरना स्थल पुल के समीप रविवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ब्राम्बे, रांची निवासी 18 वर्षीय आनंद उरांव पिता जॉर्ज उरांव , 17 वर्षीय विवेक उरांव पिता सागर उरांव और 17 वर्षीय अंकित सिंह पिता श्यामसुंदर सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मोहित तिवारी और ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक ब्राम्बे, रांची से लतरातू डैम जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे...