रांची, मार्च 27 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड में चैत्र रामनवमी का त्योहार शुक्रवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा प्रखंड केसरिया झंडों से पट गया और सभी संपर्क तथा मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लोग अपलक झांकियों को निहारते नजर आए। दोपहर होते-होते प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोगों का हुजूम स्वतः बेड़ो की ओर उमड़ पड़ा। बच्चे, युवा, युवतियां और बुजुर्ग महिलाएं सभी ने बड़े उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। गांवों से आए अखाड़ाधारियों के साथ श्रद्धालुओं का जत्था महावीरी झंडों, झांकियों और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ जय श्रीराम का जयघोष करता आगे बढ़ता रहा। शोभायात्रा मुख्यालय के महावीर चौक से देवी मंडप चौक और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.