बेड़ो में विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया गया
रांची, अप्रैल 8 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में बुधवार को सभी प्रकार के पेंशनों का भौतिक सत्यापन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 116 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री बायोश्री योजना के तहत 167 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। वहीं श्रम विभाग के पदाधिकारी के द्वारा श्रम कार्ड की उपयोगिता की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को यह भी जानकारी दी गई कि 10 व 11 अप्रैल को 18 से 59 आयु वर्ग के महिला और पुरुष का श्रम कार्ड बनाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। मौके पर बेड़ो के मुखिया सुशांति भगत, जरिया मुखिया कुंवारी खलखो, श्रम नियोजन पदाधिकारी रंजू कुमारी, दीप्ति आसरा, जाहिद अंसारी, टीआरआई से डोली कुमारी, स्वयंसेवक दीपक कुमार व समाजसेवी सुशील भगत व सभी वार्ड के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.