रांची, मार्च 21 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। प्रकृति पर्व सरहुल बेड़ो में वर्षा की फुहारों के बावजूद आस्था, उत्साह और उमंग के साथ शनिवार को मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर, ढोल, ढाक और नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे। इस दौरान झांकियों के साथ जुलूस का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। सरहुल पूजा समिति की अगुवाई में बड़ा सरना स्थल में पूजा अर्चना कर अध्यक्ष सुका उरांव, सचिव चरवा उरांव और संरक्षक राकेश भगत की अगुवाई में शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यह डुकु तालाब, वन विभाग रोड और देवी मंडप की परिक्रमा करते हुए बाजारटांड़, बेड़ो बस्ती होते हुए छोटा सरना स्थल पहुंची। यहां बुधवा पहान व बुदा उरांव, पूजार पंचम तिर्की और राकेश भगत ने परंपरागत तरीके से मां सरना की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं सरनास्थल की परिक्रमा करते हुए शोभा यात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.