रांची, जून 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। हरिहरपुर जामटोली पंचायत के जहानाबाज गांव में सोमवार की अपराह्न वज्रपात से एक बैल की मौत हो गई। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किसान फिरन महतो का बैल इमली पेड़ के नीचे बंधा हुआ था, जो चपेट में आ गया। घटना में बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान खेती-बाड़ी के लिए इसी बैल पर निर्भर थे। सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया सुनील कच्छप ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और मुआवजे की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...