रांची, मई 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के जमनी पंडरा गांव स्थित देवी मंडप के समीप शुक्रवार सुबह वज्रपात होने से एक विशालकाय पीपल के पेड़ में आग लग गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुई भारी बारिश के दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जो सीधे पीपल के पेड़ पर जा गिरा। इसके बाद पेड़ से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बेड़ो पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश के बीच ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, धू-धू कर जला पेड़ यह भी पढ़ें- मेघ गर्जन व वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की अपील यह भी पढ़ें- तेज हवा और गरज च...