रांची, अप्रैल 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बेड़ो मंडल ने रविवार को 'गांव चलो बस्ती चलो' के तहत मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया। युवा भाजपा नेता रामनारायण भगत ने नेहालु पंचायत के पतराटोली व डुमरी गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक की। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया। वहीं इस दौरान विशु शिकार में वज्रपात से मृतक के परिजन को भाजपा नेता रामनारायण भगत ने आर्थिक सहयोग करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। रामनारायण ने केंद्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इसका लाभ उठाने की अपील की। मौके पर मीडिया प्रभारी मनोज साहू,रोहन सिंह, इन्द्रजीत मुंडा, राजु उरांव, कामेश्वर सिंह और उपमुखिया जितिया उरांव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...