रांची, अगस्त 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल बेड़ो के अध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश के निर्देशानुसार महावीर चौक बेड़ो में रांची में छात्रों के ऊपर हुए पुलिसिया बर्बरता एवं लाठी चार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए उक्त घटना की कड़ी निंदा किया। वहीं मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जगन्नाथ भगत, बेड़ो मंडल के महामंत्री आनंद साहू, महामंत्री सह मीडिया प्रभारी मनोज कुमार साहू, उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, कमलेश महतो, रंजन गुप्ता, बुधु उरांव, पड़हा राजा महादेव कुजूर, युवा मोर्चा के महामंत्री आशीष महतो, नरकोपी मंडल के महामंत्री नारायण महली, प्रदीप राम, प्रीत सेठ, छोटु गुप्ता, मंडल के कोषाध्यक्ष आलोक खन्ना, महेंद्र गोप, अशोक गोप, प्रकाश साहु ...