रांची, फरवरी 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को नागपुरी रंगारंग कार्यक्रम के साथ फगुआ मिलन समारोह का आयोजन किया गया। धूम बैंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक फगुआ गीतों के बीच लोगों ने जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए। इस दौरान लोगों ने झारखंडी व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया, जहां धुसका और उड़द बड़ा का स्वाद हर किसी की जुबान पर रहा। भाजपा मंडल के इस आयोजन में नागपुरी कलाकारों ने अपने गीतों पर लोगों को खूब झुमाया। वहीं गीतों की गूंज और गुलाल की मस्ती से माहौल हर्षोल्लास से भर गया। मौके पर भाजपा नेता रामनारायण भगत, सन्नी टोप्पो, मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, राजेश साहू, मुखिया सुशांति भगत, लक्ष्मी देवी, ईलम देवी समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश गोप ने किया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.