रांची, अप्रैल 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मेडभेंट मेडिकल सर्विसेज द्वारा एक दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आपात स्थिति या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के आघात की स्थिति में बिना या न्यूनतम उपकरणों की सहायता से जीवन बचाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सीपीआर, अंबु बैग तथा अंबु बैग के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर के उपयोग और मरीज को उचित इलाज केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण डॉ. आर.पी. सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा और शाहनवाज खान ने पुलिस विभाग के उपाधीक्षक सहित पुलिसकर्मियों, प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी और कर्मचारियों को दिया। इस दौरान डॉ. आर.पी. सिन्हा ने बच्चों और बड़ों के गले में फंसी बाहरी वस्तु को कैसे निकाला जाए, इसका प्रयोगात्मक तरीका भी समझाया। उन्हो...