रांची, जनवरी 4 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो सब्जी मंडी में बाजार समिति और व्यापारी संघ की बैठक रविवार को खद्दी उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों के हित में कई फैसले लिए गए। इसमें मंडी में अब आलू, मटर, गोभी और फ्रेंच बीन्स जैसी फसलों की तौल में डंडी मारना (हेराफेरी) और नाजायज कटौती पूरी तरह बंद होगी। समिति ने सख्त निर्देश दिया है कि तौल में एक ग्राम की भी कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, बिचौलिए के वर्चस्व को खत्म कर व्यापारियों और किसानों के बीच सीधा सौदा सुनिश्चित किया जाएगा। व्यापारियों के लिए नियम बनाया गया है कि उधार ली गई फसल का भुगतान एक सप्ताह में करना अनिवार्य होगा, ताकि किसानों को खाद-बीज के लिए आर्थिक तंगी नहीं हो। पारदर्शिता के लिए विशेष निगरानी दल का गठन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन रवि सिंह और धन्यवाद ज्ञापन...