बेड़ो में बारिश से कच्चा मकान गिरा, परिवार बेघर
रांची, जून 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के करांजी पंचायत स्थित नगड़ी टोली गांव में सोमवार की अपराह्न हुई जोरदार बारिश के दौरान रायमनी टोपनो, पति किसवा का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय महिला किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गई, लेकिन परिवार बरसात के मौसम में बेघर हो गया। पीड़िता ने बताया कि मकान गिरने से घर में रखा राशन, बर्तन, कपड़ा और बिस्तर समेत पूरा सामान मलबे में दब गया और भीगकर खराब हो गया। रायमनी टोपनो ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.