बेड़ो में पड़हा जतरा महोत्सव सह हीरक जयंती समारोह तीन को, तैयारी शुरू
रांची, मई 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित बेड़ो बाजार टांड़ में तीन जून को लगने वाले 60वां वार्षिक पड़हा जतरा महोत्सव सह हीरक जयंती समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बेड़ो पड़हा जतरा संचालन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वहीं जतरा स्थल बेड़ो बाजार टांड़ की साफ-सफाई, समतलीकरण और सजावट का काम तेजी से जारी है। मंच,पंडाल और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। ज्ञात हो कि समिति के संरक्षक डॉ रवीन्द्र नाथ भगत के नेतृत्व में आगामी तीन जून को समारोह के दौरान पड़हा निशान लकड़ी के हाथी,घोड़ा, बाघ, मगरमच्छ, रंपा- चल्पा, तेंगरा छाता व पारंपरिक झंडा, ढोल, ढाक, नगाड़ा, रणभेरी व मांदर के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति सदस्यों ने बताया कि इस समारोह में देश-विदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.