रांची, मार्च 22 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ का चार दिनी अनुष्ठान रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। पहले दिन छठव्रतियों ने पवित्र जलाशयों में स्नान कर अरवा चावल, चना दाल, कद्दू और सेंधा नमक से बना प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान व्रतियों के घर प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं दूसरे दिन सोमवार को खरना पूजा होगी। जिसमें छठव्रती शाम में स्नान करने के बाद पूरे नेम निष्ठा और विधि-विधान से अरवा चावल, दूध और गुड़ से बने खीर प्रसाद तैयार करेंगे। इसके बाद भगवान सूर्य की आराधना कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं मंगलवार को श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। जबकि बुधवार की सुबह छठव्रती उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद पारण करेंगे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.