रांची, अप्रैल 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला फोरलेन मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के हंठुवा ब्रिज के समीप मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक ही स्थान पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार डॉ सुनील जॉर्ज कंडुलना द्वारा करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। पहली घटना में एक सवारी ऑटो असंतुलित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इटकी थाना क्षेत्र के कुल्ली कुंबाटोली निवासी 65 वर्षीय धीरू गोप, बेड़ो बारीडीह निवासी 35 वर्षीय मीना देवी और 36 वर्षीय रामजीत गोप के रूप में हुई है। बताया गया कि वे जरिया से अपने घर लौट रहे थे।वहीं दूसरी घटना तब हुई जब घायलों को लाने के लिए जा रही एम्बुलेंस को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस ह...