बेड़ो में तीन सड़क हादसों में सात घायल,छह रेफर
रांची, जुलाई 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। पहली दुर्घटना तुको गांव के कब्रिस्तान के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चचकोपी गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुजुर घायल हो गए। दूसरी घटना तुको छोटका पुल के पास हुई, जिसमें दिघिया गांव निवासी किसान 23 वर्षीय तौकीर अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरी दुर्घटना फोरलेन स्थित जरिया ब्रिज के पास दो बाइक की टक्कर में हुई। इसमें जरिया पेट्रोल पंप कर्मी 45 वर्षीय सुबोध कुमार और 30 वर्षीय अजय कुमार के अलावा गड़गांव इटकी निवासी 17 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.