बेड़ो में चापानल मरम्मती अभियान की हुई शुरुआत
रांची, मई 13 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। गर्मी में पेयजल संकट को देखते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर बुधवार को बेड़ो प्रखंड में चापानल मरम्मती अभियान शुरू किया गया। पेयजल और स्वच्छता विभाग परिसर से मरम्मती वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उप प्रमुख मुदस्सीर हक ने कहा कि प्रखंड की 17 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से खराब चापानलों की मरम्मत की जाएगी। पेयजल विभाग के विधायक प्रतिनिधि रईफुद्दीन मिर्दाहा ने बताया कि अभियान की शुरुआत करांजी पंचायत से की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से खराब चापानलों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को देने की अपील की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रो करमा उरांव, विधायक प्रतिनिधि नवल सिंह, पंचायत अध्यक्ष साहबान अंसारी, मुखिया मुन्ना मलिक, शोएब अंसारी, मीर मुस्लिम, पवन एक्का, इलियास अंसारी, नौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.