बेड़ो में गंगा दशहरा पर हुई मां गंगा की आराधना
रांची, मई 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रातू अंचल अंतर्गत बेड़ो संच एकल अभियान आचार्यों ने मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर महादानी बाबा मंदिर परिसर स्थित डुकू तालाब में गंगा मैया की पूजा-अर्चना की। विधिवत पूजन सोनू पंडा ने कराया। इस दौरान आचार्यों और संच समिति सदस्यों ने गंगा मैया से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि, आरोग्य और शांति की कामना की। संच अध्यक्ष डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गंगा मैया की पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मौके पर भीखा उरांव, करमी देवी, हरक मन गोप, धनंजय महतो, जय कुमार यादव, रूप पुरानी देवी, मुन्नी उरांव, मंजू उरांव, संदीप उरांव समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर नंदा देवी में हुआ भंडारा यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद ने मां गंगा का किया पूजन यह भी पढ़ें- गंगा की स्वच्छत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.