रांची, दिसम्बर 19 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और कुहासा ने किसानों, मजदूरों और आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। शीतलहर से सब्जी की फसलें सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। तापमान में लगातार गिरावट से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन बेहाल है। शाम होते ही चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। प्रखंड के जरिया, पुरियो, केशा, खत्रीखटंगा, नगड़ी टोली, चरिमा और टंगरा टोली के किसान कुहासे और ठंड की दोहरी मार झेल रहे हैं। खेतों में लगी आलू, मटर, गोभी, टमाटर और गेहूं की फसलें पाला के कारण चौपट हो रही हैं। किसान पवन कुमार, पंकज कुजूर, विशेश्वर मिंज, बिरसा कुजूर, करमा उरांव, राम उरांव, वन्दे लकड़ा और विरन उरांव ने बताया कि पिछले तीन दिनों से शीतलहर के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.