रांची, जनवरी 10 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की करांजी पंचायत स्थित डैम के पास नगड़ी बिलार गड्ढे से पुलिस ने शनिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। शव करांजी डैम से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत के दलदल नुमा गड्ढे में फंसा मिला। मृतक फुल बांह की बनियान और काले रंग का हाफ पैंट पहन रखा था। उसकी दाहिनी आंख के पास ऑपरेशन का निशान था और आंख की सिलाई की हुई थी, जबकि दूसरी आंख सामान्य थी। घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि खेत के दलदल में हाथ-पैर फंसने के कारण उसकी मौत हुई होगी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है। इधर, सूचना मिलने पर ईंटा पंचायत के पूर्व मुखिया सह ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.