रांची, जून 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में पिछले एक सप्ताह से पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है, जिससे लोग परेशान हैं। पीएचईडी परिसर में नल-जल योजना के तहत बने जलमीनार में लो वोल्टेज और स्टेबलाइजर खराब होने से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है। भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय ऑपरेटर के अनुसार स्टेबलाइजर खराब होने से मोटर काम नहीं कर रही है और उसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द जलापूर्ति बहाल करने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नल-जल योजना पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद व्यवस्था बार-बार ठप हो जाती है। कभी मोटर खराब, कभी बिजली समस्या तो कभी पाइपलाइन टूटने से आपूर्ति बाधित रहती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द जलापूर्ति बहाल करने और स्थायी समाधान की ...