बेड़ो में आम की बंपर पैदावार, बिक्री नहीं होने से किसान चिंतित
रांची, जून 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष आम की भरपूर पैदावार हुई है। बाग-बगीचों में मालदह, लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली और देशी किस्मों के आम पेड़ों पर लदे हुए हैं। हालांकि पर्याप्त खरीदार नहीं मिलने से बागवान और किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि आवागमन की समस्या और बड़े व्यापारियों के गांवों तक नहीं पहुंचने के कारण तोड़े गए आम भी खेतों और बागों में ही पड़े रह जा रहे हैं। स्थानीय हाट-बाजारों में भी मांग कम होने से भाव गिरने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि समय पर बिक्री नहीं होने पर गर्मी और उमस के कारण फल सड़ने लगेंगे, जिससे भारी नुकसान होगा। कई किसान मजबूरी में औने-पौने दाम पर बेचने को विवश हैं।प्रशासन से लगाई गुहारकिसानों ने प्रखंड प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि आम को मंडी तक पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.