बेड़ो में आंधी-वर्षा से चरिमा में घर का एसबेस्टस क्षतिग्रस्त
रांची, जून 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के ईंटा पंचायत के चरिमा में गुरुवार की दोपहर आई तेज आंधी-तूफान व वर्षा से एक घर का छत क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ईंटा गांव में पेड़ गिरने से बिजली का पोल और तार टूट गया। जिससे आपूर्ति विद्युत बाधित हुई। चरिमा गांव निवासी सुके उरांव पिता स्व. झगड़ू उरांव के मकान के छत में लगा एस्बेस्टस आंधी से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही ईंटा पंचायत के पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा मौके पर पहुंचे। साथ ही स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उधर ईंटा गांव में पुरनापानी बाजार टांड़ के बगल में आंधी से एक बड़ा पेड़ उखड़कर गिर गया। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन पेड़ से टकराकर एक बिजली का पोल और तार टूट गया। इससे आसपास के क्षेत्र की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.