बेड़ो में आंधी-तूफान से सात घरों के छप्पर उड़े, परिवार बेघर
रांची, मई 15 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के नारी पंचायत के बघियाटोली तथा डोरंडा पंचायत के डोरंडा, सेरो और बरटोली गांव में शुक्रवार अपराह्न करीब ढाई बजे आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान सात ग्रामीणों के घरों के एसबेस्टस छप्पर उड़ गए, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। आंधी के कारण बघियाटोली में जगरनाथ उरांव, विनोद लकड़ा और जागो उराईन और डोरंडा बरटोली में बसंती उरांव और बुटयन लोहराईन के घरों को नुकसान पहुंचा। वहीं डोरंडा गांव के कृष्णा महतो और सेरो गांव के विजय राम के घरों की छत भी उड़ गई। छप्पर उड़ने से घर में रखा धान, चावल, कपड़े, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान बारिश में भींगकर बर्बाद हो गया。 यह भी पढ़ें- चटकपुर में आंधी-तूफान से कई घरों को पहुंचा नुकसान बाल-बाल बचे लोग, बच्चों में दहशत: पीड़ितों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.