रांची, अक्टूबर 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रतनटोली मोड़ के पास रविवार की शाम आधे घंटे के अंतराल में लगभग छह से साढ़े छह बजे के बीच हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। पहली घटना रतनटोली गांव के पास छह बजे हुई। यहां अज्ञात वाहन के धक्के से एक ऑटो सड़क पर पलट गया। इससे ऑटो पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने ऑटो से सीएचसी बेड़ो पहुंचाया। घायलों में जहानाबाज निवासी सोनी कुमारी, घाघरा टिकराटोली निवासी दुलारी बेक, आदित्य बेक, तुको अंबाटोली निवासी बिरसमुनी कुमारी, घाघरा बरटोली गांव निवासी स्वाति कुमारी, सविता कुमारी, जहानाबाज बेड़ो निवासी सरस्वती कुमारी और रेशमा मुंडा शामिल हैं। घायलों ने बताया कि वे सभी लोहरदगा जिले में चट्टी जतरा देखकर ऑटो से अपने घर जा रहे थे। दूसरी घटना में दो बाइक सवारों के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.