रांची, मार्च 13 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के करांजी, केशा चचकोपी, घाघरा, हांठू, महरु जराटोली, बिल्टी और नरकोपी के मस्जिद सहित मुस्लिम बस्तियों में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने मुल्क के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मे की नमाज अदा किया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह से खास दुआ मांगते हैं। वहीं मस्जिद के इमाम ने लोगों से अपील किया कि मुबारक माह में अपने गुनाहों की माफी तलब करें, बेशक अल्लाह माफ करने वाला है। रमजान का महीना रहमतों और बरकतों से भरा होता है। इस माह में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। आप सब ईद की खुशी में गरीबों, विधवा, अनाथ और जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.